मुजफ्फरपुर से गुजरने वालीं 32 ट्रेनें रद, यात्रा आरंभ करने से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें


 

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुट-रिले-इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद पटरियों को एक दूसरे से जोडऩे का काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा। पूर्व मध्य रेल को रेलवे बोर्ड से इसकी अनुमति मिल गई है। मुजफ्फरपुर रेल क्षेत्र में प्रीएनआइ एवं एनआइ कार्य 19 मार्च तक चलेगा। इसके कारण मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली पांच जोड़ी सहित 32 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। यहां से अन्य गुजरने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाई जाएगी।