छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला, फायरिंग, रोड़ेबाजी, दो जवान जख्मी



 लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में गुरुवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले फायरिंग की। इस बीच पकड़े गए बदमाश को छुड़ाने के लिए रोड़ेबाजी की। हमले पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बदमाश अपने साथी मो. आरजू खान को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भाग निकले। हालांकि, शातिर बदमाश मो. कैफ पुलिस के चंगुल से नहीं छूट पाया। घायल जवानों में तकनीकी सेल के रामबाबू यादव गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें डीएमसीएच से रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरे जवान अंकित कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, नगर एसपी अशोक कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार सहित कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के बाद पुलिस की टीम को एसएसपी भागे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दौड़ाया है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बस इतना कहा- कार्रवाई पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments