अब साइकिल-पोशाक के लिए अटेंडेंस की शर्त खत्म, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला


 

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल के अंदर नामांकित सभी बच्चों को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना की राशि देने का फैसला किया है। इन योजनाओं के लिए पहले 75 फ़ीसदी अटेंडेंस की अनिवार्यता थी जिसे खत्म कर दिया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब अटेंडेंस की बाध्यता के बगैर बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments