वीटीआर में अवैध खनन पर थारू गंभीर, सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र


 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के संरक्षित क्षेत्र में पहाड़ी नदियों के किनारे बालू और पत्थर के अवैध खनन का थारू समाज ने विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। खनन से नदियों की धारा मुडऩे व कटान का खतरा है। वन्यजीव भी प्रभावित होंगे। वीटीआर में गंडक, मसान, झिकहरी, सिंगहा, भपसा समेत एक दर्जन छोटी-बड़ी पहाड़ी नदियां बहती हैं। वीटीआर संरक्षित क्षेत्र है। यहां रोक के बाद भी खनन हो रहा है। इस पर भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने 18 फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र लिख जंगल की सुरक्षा का हवाला देते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

Post a Comment

0 Comments